{"_id":"664e8cd1b8ccf326a6034c37","slug":"application-for-admission-in-kuvi-starts-from-today-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-118556-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आज से कुवि में दाखिले के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आज से कुवि में दाखिले के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य द्वार।
कुरुक्षेत्र। अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है, जिसको लेकर स्कूली विद्यार्थियों में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। कुवि के यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए आवेदन 23 मई यानी कि आज से शुरू हो रहे हैं, जिनमें इच्छुक विद्यार्थी अपने मनपसंद डिग्री या कोर्स में 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्सों के लिए भी आवेदन आज से शुरू कर दिए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 28 जुलाई है। उससे पहले-पहले विद्यार्थी पसंदीदा कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है।
यूजी एंड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम की पहली मेरिट सूची एक जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके बाद एक दिन का समय फीस भरने और दस्तावेज सत्यापन के लिए दिया जाएगा। उसके बाद दूसरी और तीसरी सूची मेरिट के आधार पर लगाई जाएगी, जिसके बाद खाली सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। पीजी कोर्सों की पहली मेरिट सूची 12 जुलाई को लगाई जाएगी तो वहीं एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्साें की मेरिट सूची पांच अगस्त को लगाई जाएगी। ये जानकारी कोऑर्डिनेटर प्रो. राजेश कुमार ने साझा की।
दाखिले को लेकर स्कूली विद्यार्थियों में ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है। कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि वे आईलेट्स कर विदेश में शिक्षा ग्रहण करेंगे तो कई विद्यार्थी प्रोफेशनल कोर्स को करने के लिए बड़े शहरों में जाने की योजना बना रहे हैं। वहीं कई विद्यार्थियों की इच्छा है कि वह अपने शहर में परिवार के बीच रहते हुए उच्च शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
कुवि में था बीकॉम करने का सपना : कृष
छात्र कृष का कहना है कि उनका कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीकॉम करने का सपना था जो अब पूरा होने को है। उनको दाखिला शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था कि कब उनका दाखिला होगा और कब वह नियमित तौर पर कक्षा लगवाने जाया करेंगे। उनका कहना है कि प्राथमिकता बीकॉम की है, लेकिन वह बीबीए का भी फार्म भरेंगे, ताकि किसी एक कोर्स में दाखिला अवश्य हो।
नवजोत कौर का कहना है कि वह कॉलेज में जाने के लिए बहुत उत्साहित है। वह कई बार फॉर्म भरने वाले से और ऑनलाइन के माध्यम से भी चेक कर चुकी है कि दाखिले की प्रक्रिया कब से शुरू होगी। वह हमेशा कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को देखकर बहुत खुश होती है लेकिन वह सौभाग्य मानती है कि वह विश्वविद्यालय से अपनी आगामी शिक्षा पूरी करेगी।