{"_id":"8448dcd4ca77ac5e112452b4d57d329b","slug":"appeal-in-high-court-on-panj-pyare-issue-jhinda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंज प्यारों के अपमान पर जाएंगे हाईकोर्ट : झींडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंज प्यारों के अपमान पर जाएंगे हाईकोर्ट : झींडा
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ द्वारा पंज प्यारों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहॉक) पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।
यह बात एचएसजीपीसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कही। वह लाडवा में वीरवार शाम प्रदेश नंबरदार एसोसिएशन के प्रवक्ता हरप्रीत सिंह चीमा के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
झींडा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी पंज प्यारों का बड़ा सम्मान करते थे। लेकिन, एसजीपीसी के अध्यक्ष मक्कड़ ने पंज प्यारों को मुलाजिम कहकर उनका अपमान किया है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रभाव में काम कर रही है।
विज्ञापन
इसीलिए केंद्र सरकार ने 11 जुलाई 2014 को बनाई गई हरियाणा सिंख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के खिलाफ निर्णय दिया है। केंद्र सरकार के इस कदम से हरियाणा के सिख केंद्र सरकार से नाराज हैं। उन्होंने हरियाणा के सिखों से पंज प्यारों का सम्मान गुरु गोबिंद सिंह की तरह करने और एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ का बहिष्कार करने की अपील की।
इस अवसर पर जत्थेदार लक्खा सिंह रूखसाना, संजीव कुमार, कुलविंद्र खैरा, भगवंत सिंह विर्क, अजैब सिंह लौहारा, हरबंस सिंह सलेमपुर आदि मौजूद रहे।