फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ansh won gold medal in Khelo India

Kurukshetra News: खेलो इंडिया में अंश ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ansh won gold medal in Khelo India
शाहाबाद। ​खिलाड़ी अंश को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सात मई से 13 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसमें शाहाबाद के अंश ने हरियाणा की टीम में गोलकीपर की अहम भूमिका निभाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया।

रविवार को हुडा स्थित कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अपने आवास पर अंश को सम्मानित किया। अंश ने इस उपलब्धि का श्रेय हॉकी कोच गुरबाज सिंह और अपने पिता कुलविंदर सिंह जुगनू को दिया। अंश ने बताया कि फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने इस जीत पर अंश और सभी को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों के लिए विशेष पॉलिसी बनाई है, जिसमें खिलाड़ियों को उचित मान -सम्मान दिया जाता है। कृष्ण बेदी ने कहा कि देश में हरियाणा ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां खिलाड़ी सबसे ज्यादा पदक लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने और खेलों में अधिक से अधिक मेडल आएं इस पर लगातार कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मुलखराज गुंबर, तिलक राज अग्रवाल, सर्वजीत सिंह कलसानी, अमित सिंघल और कुलविंदर सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed