फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another accused of cheating arrested, sent to jail

Kurukshetra News: ठगी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Another accused of cheating arrested, sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ईस्माइलाबाद। पुलिस ने नोट बदलने के बहाने धोखाधड़ी और रुपये हड़पने के मामले में जिला जींद के गांव सच्चा खेड़ा निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जुलाई 2020 में दर्ज एक मामले की जांच के तहत की गई, जिसमें पुलिस ने पहले ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अंबाला जिले के गांव छपरा निवासी गुरदीप सिंह जो जिओ टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत हैं, ने 28 जुलाई 2020 को शिकायत दर्ज कराई थी। गुरदीप ने बताया कि उनकी मुलाकात छह महीने पहले धर्म सिंह उर्फ लड्डू उर्फ भोला से हुई थी। धर्म सिंह ने 100-100 रुपये के नोट के बदले 500 या 2000 रुपये के बड़े नोट देने का लालच दिया और एक लाख रुपये पर 10 हजार रुपये अतिरिक्त देने का वादा किया। 28 जुलाई को गुरदीप ने अपनी मौसी के बेटे हरदीप सिंह से दो लाख रुपये उधार लेकर धर्म सिंह से ईस्माइलाबाद में मुलाकात की।
विज्ञापन

धर्म सिंह ने गुरदीप से रुपये लेकर बैग में रख लिए और इसके बाद उसने गुरदीप को उसे हिसार रोड बाईपास पर छोड़ देने को कहा। गुरदीप उसे मोटरसाइकिल पर बाईपास की ओर ले जा रहा था, तभी एक कार से दो व्यक्ति उतरे। इनमें से एक पुलिस की वर्दी में और दूसरा साधारण कपड़ों में था। दोनों ने धर्म सिंह को बैग सहित कार में बैठाया और मौके से भाग गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब आगे की तफ्तीश में पुलिस ने अशोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed