फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another accused arrested for cheating people of Rs 1.17 crore in the name of sending them abroad

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 1.17 करोड़ ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for cheating people of Rs 1.17 crore in the name of sending them abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने चार लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर एक करोड़ 17 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के एक मामले में पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपुरा गांव निवासी विश्वजीत सिंह गिल को गिरफ्तार किया है।
आरोपी चारों युवक को पहले थाईलैंड व बाद में वियतनाम और दुबई घुमाता रहा और पीड़ितों से रकम हड़पता रहा। शिकायत में जिला जींद के मोरखी गांव के सतबीर व जिला पानीपत के कुराना गांव निवासी सुनील ने बताया कि पांच जून 2020 को बलविंद्र सिंह ने उनके भाई शीशपाल को अमेरिका भेजा था। इसके बाद उन्होंने बलविंद्र सिंह पर भरोसा हाेने पर अपने भांजे नितिन कुमार, जो गंगटहेडी गांव का रहना वाला है व जिला जींद के मोरखी गांव के सावन, जिला कैथल के राजौंद निवासी सचिन व जिला करनाल के कैमला गांव के सुरेंद्र को अमेरिका भेजने की बात 40 लाख प्रति व्यक्ति तय की।
विज्ञापन

20 जुलाई 2022 को उन्होंने बलविंद्र सिंह को पिपली रेस्ट हाउस में दो लाख रुपये नकद देकर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। 28 जुलाई 2022 को विश्व गिल ने नौ लाख रुपये नकद लेकर 27 सितंबर को बलविंद्र सिंह व गुरमुख ने सावन को थाईलैंड भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद थाईलैंड से अमेरिका की सीधी टिकट करवाने के नाम पर किस्तों में पांच हजार यूएस डॉलर व 15 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद सावन को भारत बुला लिया और भरोसा दिया कि चारों को एक साथ एक ही जहाज में अमेरिका भेज दिया जाएगा। 22 जनवरी 2023 को सावन को तथा 10 फरवरी को नितिन व सुरेंद्र को वियतनाम भेज दिया।

आरोपी के कहने पर नितिन व सुरेंद्र को तीन-तीन हजार यूएस डॉलर देकर भेजा। उसके बाद वियतनाम से अमेरिका भेजने के लिए 10 लाख नकद ले लिए। कुछ दिन बाद तीनों को भारत बुला लिया और कुछ दिन गुरुग्राम के एक होटल में रखा। उन्होंने सावन को घर भेज दिया और कहा कि नितिन, सुरेंद्र व सचिन को दुबई के रास्ते से अमेरिका भेज दूंगा। बलविंद्र ने साढ़े सात लाख नकद लेकर तीनों को 16 अप्रैल 2023 को दुबई भेज दिया। कुछ समय वहां रखने के बाद वापस भारत बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed