{"_id":"6627015136d9a1f39a0f2fe4","slug":"anger-among-devotees-due-to-deployment-of-bouncer-at-the-back-gate-of-mata-bala-sundari-temple-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-117141-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: माता बाला सुंदरी मंदिर में पिछले गेट पर बाउंसर तैनात करने से श्रद्धालुओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: माता बाला सुंदरी मंदिर में पिछले गेट पर बाउंसर तैनात करने से श्रद्धालुओं में रोष
Tue, 23 Apr 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। माता बाला सुंदरी मंदिर में चैत्र चौदस मेले के शुभारंभ अवसर पर पुजारियों की ओर से पिछले गेट की तरफ बाउंसर खड़े करने से श्रद्धालुओं में रोष हैं। आरोप है कि इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
मंदिर पहुंचे श्रद्धालु योगेंद्र कुमार, पवन बंसल, आशीष फौजदार, रिपन, दीपक, अरुण, विजय आदि ने कहा कि मंदिर कमेटी के पुजारियों द्वारा मंदिर के गेट पर बाउंसर खड़े कर दिए गए। उन्होंने कहा कि यह गलत है कि बाउंसरों की मदद से श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने से रोका जाए। वैसे तो सभी श्रद्धालु मंदिर के मेन गेट से मां भगवती के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। कुछ बुजुर्ग व बीमार लोग मंदिर के पिछले दरवाजे से मां भगवती के दर्शन करना चाहते थे परंतु बाउंसरों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी की ओर से मेले के प्रथम दिन कोई भी ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई। गनीमत रही कि शहर की कुछ धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने श्रद्धालुओं की सेवा करने का जिम्मा लिया। इस कारण रविवार रात्रि से सोमवार की शाम तक उन संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा हजारों की संख्या में भीड़ आदि को सही प्रकार से लाइनों में चलाया गया और पानी आदि की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि मंदिर कमेटी को चौदस के दिन लाखों रुपये का दान मां भगवती के मंदिर में चढ़ता है परंतु सुविधा के नाम पर कमेटी की ओर से कुछ भी नहीं। पैराडाइज यूथ एसोसिएशन के प्रधान रिप्पन कुमार ने कहा कि एसोसिएशन पिछले लगभग 27 साल से श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा है। 25 सदस्य उनकी संस्था के हैं जबकि अन्य लोगों का भी सहयोग लिया जाता है। इस कार्य के लिए लगभग 70 से 80 हजार रुपये का खर्च भी आता है।
बाक्स
मंदिर में पुजारी करते हैं मनमानी : पूर्व विधायक
थानेसर के पूर्व विधायक रमेश गुप्ता का कहना है कि मंदिर में पुजारी अपनी मनमानी करते हैं। सरकार को इस मंदिर को अपने कब्जे में लेना चाहिए, ताकि मंदिर का सर्वांगीण विकास हो सके। चौदस के दिन आने वाले दान का भी ब्योरा सरकार को लेना चाहिए।
विज्ञापन
सभी आरोप निराधार : पुजारी
माता बाला सुंदरी मंदिर के पुजारी भरत राम ने कहा कि लोगों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। मंदिर में श्रद्वालुओं की भीड़ बहुत अधिक होने के कारण बाउंसर पिछले दरवाजे की ओर खड़े किये गए, ताकि अव्यवस्था न हो और किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसी ने भी श्रद्धालु के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया है।