{"_id":"69a353429f64a8671e0f744d","slug":"an-innocent-child-died-after-being-hit-by-66-kv-high-tension-wires-while-trying-to-fly-a-pigeon-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-150926-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कबूतर को उड़ाने की कोशिश में 66 केवी हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कबूतर को उड़ाने की कोशिश में 66 केवी हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। धमाके के कारण उखड़े हुए दुकानों के शटर। संवाद
शाहाबाद। लक्की काॅलोनी में शनिवार शाम करीब पांच बजे एक 11 वर्षीय मासूम की 66 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मासूम केशव लाइन के साथ लगते मकान की छत पर खेल रहा था। उसी समय उसकी नजर बिजली की लाइन पर बैठे एक कबूतर पर पड़ी। उसे उड़ाने के लिए वह नीचे से एक लोहे की रॉड उठा लाया और कबूतर को मारने की कोशिश की तो रॉड तारों से टकरा गई।
रॉड के तारों से टकराते ही पूरी लाइन में जोरदार धमाके की आवाज आई और मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। गनीमत रही की इस दौरान छत पर मौजूद एक 12 वर्षीय बालिका इस हादसे में बाल-बाल बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केशव रूबिना खान की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान तार पर बैठे कबूतर को उड़ाने के चक्कर में उसने पर्दा लटकाने वाली लोहे की रॉड उठाई और हाईटेंशन तार पर वार कर दिया। इसी के साथ जोरदार धमाका हुआ और आसपास के लोग छत की ओर भागे। वहां केशव बुरी तरह से चिल्लाते हुए धूं-धूं कर जल रहा था। लोगों ने तुरंत बिजली निगम को इसकी सूचना देकर लाइन बंद करवाई और केशव को लाइन से अलग कर परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला वासियों ने बताया कि धमाका इतना भयंकर था कि आसपास की कई दुकानों के शटर फट गए और बिजली के उपकरण जल गए। जिस मकान की छत पर यह हादसा हुआ उस मकान की बिजली की पूरी वायरिंग व बिजली का मीटर जलकर राख हो गया। इसके अतिरिक्त इस हादसे के कारण लगभग आधा किलोमीटर तक बिजली की वायरिंग को नुकसान हुआ।
इस हाईटेंशन लाइन की चपेट में पहले भी आ चुके हैं दो युवक
मोहल्ले के लोगों ने कहा कि इस हाईटेंशन लाइन की चपेट में पहले भी मोहल्ले के दो लोग आ चुके हैं। उस समय भी लोगों ने इस लाइन को यहां से हटाने की पुरजोर मांग की थी लेकिन निगम के अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। लक्की काॅलोनी घनी आबादी वाला क्षेत्र है और यहां मकानों के साथ लगती हुई यह लाइन हादसों को न्योता देती रहती हैं। अगर निगम के अधिकारी पहले दिए गए मांग पत्रों पर संज्ञान लेते तो यह हादसा नहीं होता।
बच्चे को जलते देखा तो सहम गई अलीशा
इस हादसे की प्रत्यक्षदर्शी करीब 12 वर्षीय बच्ची अलीशा ने बताया कि वह ट्यूशन से आकर अपना बस्ता रखकर छत पर खेलने के लिए गई थी। उसने देखा की केशव कबूतर को मारने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच एक धमाका हुआ और केशव को आग लग गई। केशव बुरी तरह से जल रहा था और चीख रहा था। यह देखकर अलीशा भी बेसुध हो गई और परिजन उसे नीचे लेकर आए और काफी देर बाद अलीशा सामान्य हुई।