फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   An elderly man crossing GT Road was hit by a car, died on the spot

Kurukshetra News: जीटी रोड पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
An elderly man crossing GT Road was hit by a car, died on the spot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिपली के पास जीटी रोड पार कर रहे एक बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त हरिचंद 72 निवासी खानपुर कोलियां के रूप में हुई। हरिचंद पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त थे। थाना सदर में दर्ज शिकायत में रेशम ने बताया उसके पिता हरिचंद घर से पिपली दवा लेने गए थे। उनको जीटी रोड पर डेरा वाली साइड से बस पकड़नी थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोहे के पुल के पास से पैदल जीटी रोड को पार करते हुए पिपली की तरफ से आई कार ने उनको टक्कर मार दी।

सीधी टक्कर लगते ही उसके पिता उछलकर काफी दूर सड़क पर जाकर गिर गए। इसमें उसके पिता की दाहिनी टांग कट गई और सिर व शरीर में काफी जगह चोट लगी। उसने यह हादसा होते हुए देखा और अपने पिता को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाॅक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed