Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   An eight-bed burn ward has been set up at the hospital.

Kurukshetra News: अस्पताल में बनाया आठ बेड का बर्निंग वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
An eight-bed burn ward has been set up at the hospital.
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी के महिला वार्ड में तैयार विशेष बर्निंग वार्ड। संवाद
कुरुक्षेत्र। दीपावली पर पटाखों से होने वाले हादसों और आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला नागरिक अस्पताल ने विशेष तैयारी की हैं। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में आठ बेड का विशेष बर्निंग वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी में 10 बेड खाली रखे गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान एक साथ कई घायल मरीज पहुंचने पर भी उन्हें भर्ती कर उपचार उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन

दीपावली पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आतिशबाजी की जाती है। इस दौरान पटाखों से हाथ-पैर झुलसने, चेहरे और आंखों में चोट लगने के साथ आगजनी की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने आपात स्थिति में अतिरिक्त चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए चार सर्जन और चार नर्सों को स्टैंडबाय पर रखा है। जरूरत पड़ने पर इन्हें तत्काल ड्यूटी पर बुलाया जाएगा। वहीं, झुलसने वाले मरीजों के उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में आठ विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी में 10 बेड खाली रखने का उद्देश्य अन्य आपात मामलों के साथ आगजनी और पटाखों से घायल मरीजों को भी समय पर उपचार उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed