फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Amidst the investigation of corruption in Shahabad Sugar Mill, the employee union demanded a CBI inquiry

Kurukshetra News: शाहाबाद शुगर मिल में भ्रष्टाचार की जांच के बीच कर्मचारी यूनियन ने की सीबीआई जांच की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Amidst the investigation of corruption in Shahabad Sugar Mill, the employee union demanded a CBI inquiry
शाहाबाद। शुगर मिल के कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से करवाने की मांग उठाई है। यूनियन सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखा, जिसमे कहा कि मिल में हुई गड़बड़ियों को दबाने की कोशिश की जा रही है और निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी का हस्तक्षेप आवश्यक है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने शुगर मिल में भ्रष्टाचार के चलते मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जांच की मांग की थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए थे। यूनियन ने इस सकारात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार भी प्रकट किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं शुगर मिल शाहाबाद के चेयरमैन की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में मिल के रखरखाव, खरीद, संचालन और वित्तीय लेनदेन में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं और जांच में सामने आया कि मिल में भारी गड़बड़ियां की गईं, जिनके चलते न केवल सोसायटी की साख को नुकसान पहुंचा बल्कि कर्मचारियों के अधिकार और रोजगार भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की थी, जिसके बाद भ्रष्टाचार में संलिप्त तत्कालीन एमडी का तबादला किया गया, वहीं डिप्टी चीफ इंजीनियर (कोजन) और असिस्टेंट इंस्ट्रूमेंट इंजीनियर (कोजन) को निलंबित कर दिया गया। यूनियन का आरोप है कि निलंबित डिप्टी चीफ इंजीनियर अब भी अपने पद पर बने हुए हैं और दफ्तर में आकर रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर रहे हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि महत्वपूर्ण दस्तावेजों को गायब किया जा सकता है, जिससे जांच की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। यूनियन ने मांग की है कि ऐसे अधिकारियों को मिल परिसर से दूर किया जाए ताकि जांच प्रभावित न हो। कर्मचारी यूनियन प्रधान बलविंदर सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने मांग उठाई कि जांच सीबीआई से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed