फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Amidst tension on the border, work in courts came to a standstill, lawyers said- we are with the Indian Army

Kurukshetra News: सीमा पर तनाव के बीच अदालतों में कामकाज ठप, वकील बोले-भारतीय सेना के साथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Amidst tension on the border, work in courts came to a standstill, lawyers said- we are with the Indian Army
कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी और कई शहरों में ब्लैकआउट है, जिसे देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और चंडीगढ़ जिला अदालत ने शुक्रवार को कामकाज पूरी तरह बंद रखा। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल की ओर से वीरवार देर रात नोटिस जारी कर कहा कि ताजा हालात की संवेदनशीलता और अलगाववादी ताकतों से उत्पन्न खतरे को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को नो वर्क डे रखा गया। इसका असर कुरुक्षेत्र में भी देखा गया, जहां जिले की सभी अदालत में किसी भी प्रकार की सुनवाई में वकील पेश नहीं हुए। जिले के वकीलों ने कहा हम भारतीय सेना के साहस और शक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन




पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया जाए : योगेंद्र साहरण
जिला अदालत में वकालत कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र साहरण ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात में वकील समुदाय भारत सरकार और सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हम हर स्थिति में सेना और सरकार का समर्थन करते रहेंगे। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया जाए। नो वर्क डे रखकर जवानाें को हौसला देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन



नो वर्क डे से जन जागरूकता : विवेक शर्मा
अपने चैंबर में सहयोगियों से बात करते हुए एडवोकेट विवेक शर्मा ने स्पष्ट किया कि नो वर्क हमेशा विरोध जताने के लिए नहीं होता, बल्कि जनता को जागरूक करने के लिए है। यह पहल बताती है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और घर पर रहकर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं। आज का नो वर्क डे यही संदेश देता है कि अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेना का मनोबल बढ़ाने का प्रयास : विक्रांत कुंडू
अधिवक्ता विक्रांत कुंडू ने कहा हम किसी का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा रहे हैं। हम सैनिकों को यह संदेश दे रहे हैं कि आप पूरे जोश के साथ दुश्मन का मुकाबला करें, हम यहां आपके परिवारों के साथ खड़े हैं। अगर आम जनता में भय का माहौल बनता है, तो जरूरत पड़ने पर हम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed