फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Amidst 37-degree heat, the shade of trees offered relief, while humidity caused discomfort throughout the day.

Kurukshetra News: 37 डिग्री की तपिश में पेड़ों की छांव बना सहारा, उमस ने दिनभर किया परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Amidst 37-degree heat, the shade of trees offered relief, while humidity caused discomfort throughout the day.
कुरुक्षेत्र। गर्मी और उमस से बचने के लिए पेड़ की छांव का सहारा लेते राहगीर। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव जारी है। रविवार को भी बादल छाए पर बारिश नहीं हुई। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छुट्टी का दिन होने के कारण बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। फिर भी, जरूरी काम से घरों से निकले लोग सिर पर कपड़ा और गमछा रखकर धूप से बचने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन

दोपहर होते-होते धूप और उमस इतनी बढ़ गई कि लोगों को काफी परेशानी हुई। कई लोग पेड़ों की छांव में बैठकर थोड़ी राहत तलाशते नजर आए। ब्रह्मसरोवर पर भी गर्मी से परेशान कई लोगों ने स्नान करके खुद को ठंडा किया। शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। जिसके कारण दिनभर की उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम में इस बदलाव का सकारात्मक असर खेती पर भी देखने को मिला है। किसानों ने इस अनुकूल माहौल का लाभ उठाते हुए धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। शाम के समय बादल और बढ़ी हुई नमी रोपाई के लिए विशेष रूप से सहायक सिद्ध हुई।
विज्ञापन


आगामी दिनों का अनुमानित तापमान
मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए तापमान का अनुमान जारी किया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इन अनुमानों के अनुसार, अगले कुछ दिन भी गर्मी का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के अंत में बारिश की उम्मीद
सप्ताह के अंत में कुरुक्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को वर्षा हो सकती है। यह बारिश लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाएगी, साथ ही, यह किसानों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी। बारिश से धान की रोपाई के लिए और बेहतर स्थिति बनेगी।

कुरुक्षेत्र। गर्मी और उमस से बचने के लिए पेड़ की छांव का सहारा लेते राहगीर। संवाद

कुरुक्षेत्र। गर्मी और उमस से बचने के लिए पेड़ की छांव का सहारा लेते राहगीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed