फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ambulance driver, beat, crime, police

लिफ्ट लेने के बहाने एंबुलेस चालक को लोहे का पंच मार छीना पर्स.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
ambulance driver, beat, crime, police
एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन घायल गुरवकिंद्र सिंह । - फोटो : Kurukshetra
शहर में लिफ्ट लेने के बहाने एंबुलेंस चालक को लोहे कां पंच मार पर्स छीनने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पंच लगने से एंबुलेंस चालक बेहोश हो गया और थोड़ी देर बाद होश में आने पर खुद एक निजी अस्पताल पहुंचा, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने एंबुलेंस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एंबुलेंस चालक गुरविंद्र सिंह पुत्र चरणजीत वासी फौजी प्लाट पिहोवा ने बताया कि वह एंबुलेंस चलाता है। वीरवार को अपनी गाड़ी का टायर लेने मोटरसाइकिल से कुरुक्षेत्र आ रहा था। दोपहर साढ़े 12 बजे ज्योतिसर के पास एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। युवक हाथ में खाली बोतल लिए था। युवक ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल का तेल खत्म हो गया है। युवक को मोटरसाइकिल पर बिठाकर वह आगे बढ़ा तो कल्पना चावला तारामंडल के पास दो युवक नीले रंग की मोटरसाइकिल लिए खड़े थे। युवक ने मोटरसाइकिल उन युवकों के पास रोकने को बोला। दोनों युवकों ने बाइक स्टार्ट करने के लिए उसकी मोटरसाइकिल की चाबी मांगी। जैसे ही उसने अपनी मोटरसाइकिल की चाबी निकला उन्हें दी तो उन में से एक युवक ने पीछे से उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और दूसरे युवक ने जेब से उसका पर्स निकाल लिया, जिसमें करीब 15 हजार रुपये थे। वहीं एक युवक ने उसके पेट पर लोहे के पंच से वार किया। इससे की वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। थोड़ी देर बाद होश आने पर देखा तो तीनों युवक वहां से फरार हो चुके थे। वह घायल अवस्था में अपनी मोटरसाइकिल चलाकर निजी अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया। गुरविंद्र के पिता चरणजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन

थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुुलदीप सिंह ने कहा कि उनके पास अस्पताल से सूचना आई थी। सूचना के आधार पर अस्पताल में पहुंचे तो वहां घायल युवक ने सारा घटनाक्रम बताया। युवक की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं युवक की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed