{"_id":"6af4d1f6bdd88ce42b097f7a","slug":"ambedkar-bhavan-to-be-built-at-a-cost-of-444-crore-to-be-completed-in-nine-months-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163932-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चार करोड़ 44 लाख से बनेगा अंबेडकर भवन, नौ महीने में होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चार करोड़ 44 लाख से बनेगा अंबेडकर भवन, नौ महीने में होगा तैयार
विज्ञापन
लाडवा। शहर के वार्ड नंबर 14-15 में चार करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से भव्य अंबेडकर भवन एवं कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराया जाएगा। भवन को नौ महीने के भीतर तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसकी आधारशिला रखेंगे। फिलहाल जेसीबी और मजदूरों की सहायता से निर्माण स्थल की खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि अमित खुराना ने बताया कि भवन का 3डी नक्शा तैयार हो चुका है। प्रथम चरण में भूमिगत तल (बेसमेंट) और प्रथम तल का निर्माण किया जाएगा। दोनों तलों पर बड़े हॉल बनाए जाएंगे, जहां सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे।
क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ : नीरज
नगर पालिका सचिव नीरज सैनी ने बताया कि इस भवन का लाभ वार्ड 13, 14 और 15 सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा। वहीं, वार्डवासियों विनोद शर्मा, सौरभ राणा और ईमना कटारिया ने कहा कि कम्युनिटी हॉल बनने से लोगों को महंगे बैंक्वेट हॉल का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र में लंबे समय से बनी गंदगी और आवारा पशुओं की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। बरसात के दिनों में यहां बदबू और गंदगी से लोगों को काफी परेशानी होती थी।