फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ambassador of Mongolia visited Kurukshetra of Haryana

Kurukshetra: मंगोलिया के राजदूत ने किया धर्मनगरी का दौरा, बोले- हरियाणा में व्यापार की अपार संभावनाएं

Mon, 26 Jun 2023 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 09:28 PM IST
सार

मंगोलिया के राजदूत गैनबोल्ड दंबजाव ने कहा कि व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से भारत-मंगोलिया के संबंध मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है, यहां पर व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन
Ambassador of Mongolia visited Kurukshetra of Haryana
पत्रकारों से बातचीत करते मंगोलिया के राजदूत गैनबोल्ड दंबजाव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत और मंगोलिया के व्यापारिक, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों में और ज्यादा मजबूती आए, इसी उद्देश्य से उन्हें पूरी उम्मीद है कि हरियाणा प्रदेश की संस्कृति, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में मंगोलिया की भागीदारी बढ़ेगी। मंगोलिया के राजदूत गैनबोल्ड दंबजाव ने सोमवार को यह उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


वे सोमवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है, यहां पर व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। भारत मंगोलिया के असंगठित और व्यापक पैमाने पर किसानों एवं दूध विक्रेताओं के लिए सहकारी समितियों के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता सांझा कर सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा भारत खनिज, कोयला और इस्पात के क्षेत्र में मंगोलिया की कंपनियों के साथ अधिक भागीदारी बढ़ाने के साथ प्रगति पर है। भारत और मंगोलिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम को 2023 तक नवीनीकृत किया गया है। राजदूत ने कहा कि मंगोलिया में काफी जमीन खाली पड़ी है जहां पर व्यापार की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगोलिया में अगर कोई उद्योगपति व्यापार की दृष्टि से निवेश करता है तो उसे काफी क्षेत्रों में टैक्स नहीं देना पड़ता है। हरियाणा की संस्कृति, व्यापार और पर्यटन में काफी समानता है, मंगोलिया के साथ हरियाणा प्रदेश के जो संबंध रहे है, उन्हें दोबारा शुरू करने के लिए प्रयास जारी है।

हरियाणा प्रदेश की चहुंमुखी विकास योजनाओं को मंगोलिया सांझा करना चाहता है, शिक्षा के क्षेत्र में भी हरियाणा में जो नए आयाम स्थापित हो रहे है उस दिशा में भी मंगोलिया को काफी उम्मीद है कि शिक्षा नीति को साझा कर सके।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि हरियाणा प्रदेश के विद्यार्थी व्यापार और पर्यटन की दृष्टि से मंगोलिया आए तथा वहां के विषयों के बारे में जाने और मंगोलिया के विद्यार्थी हरियाणा आए ताकि यहां की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें, दो हजार से ज्यादा उत्पाद है जिनका निर्यात यूरोपियन देशों में किया जा रहा है, इन उत्पादों पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगता है।


राजदूत ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक धर्मनगरी है, यहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था, यहां पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनदीप सिंह विर्क, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed