{"_id":"67af979c2a1518d45001c3c0","slug":"amarjeet-murder-accused-arrested-on-remand-for-three-days-mourning-in-the-family-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-131414-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अमरजीत हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपी तीन दिन के रिमांड पर, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अमरजीत हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपी तीन दिन के रिमांड पर, परिवार में पसरा मातम
विज्ञापन
लाडवा। अमरजीत उर्फ नन्हा हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र, सुखदेव तथा प्रदीप निवासी बपदा गांव तहसील लाडवा के रूप में हुई है। वहीं वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतक के भाई रमेश, नरेश व पाला सिंह ने कहा कि उसके भाई अमरजीत की योजनाबद्ध तरीके से बपदा गांव में बुलाकर डंडों व बर्फ तोड़ने के सुएं से बेरहमी से हत्या की गई है। शरीर के कई हिस्सों टांगों, बाजुओं व कमर पर नुकीले हथियारों से हमला किया गया है, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। परिजनों ने कहा कि पुलिस अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। बता दें कि मंगलवार को कस्बे के गांव बपदा में एक व्यक्ति पर गांव के कई युवकों ने डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर अधमरा कर दिया था जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को भी सूचित किया था। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ नन्हा निवासी जैनपुर जाटान के रूप में हुई थी।
मृतक की मां दर्शना देवी ने विलाप करते हुए कहा कि उसके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है। उसका बेटा अविवाहित था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह भी अपनी जान दे देगी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।