फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Alleged fraud, farmers surrounded the bank, Kurukshetra

धोखाधड़ी का आरोप लगा किसानों ने घेरा बैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Alleged fraud, farmers surrounded the bank, Kurukshetra
कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर धरना देते किसान। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बैंक पर लोन की किस्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाकर किसानों ने सलारपुर रोड स्थित स्थानीय बैंक शाखा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसानों ने बैंक का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। सूचना पाकर सुभाष मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसानों को समझाने का प्रयास किया, मगर किसानों ने पुलिस से बैंक के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर भाकियू (टिकैत) के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान मंगलवार को पीड़ित किसान से मुलाकात करेंगे।
पीड़ित किसान गुलाब सिंह वासी धनौरा ने बताया कि उसने साल 2008-09 में ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन लिया था। इस लोन की किस्तें उसने साल 2013 में पूरी कर दी थी। लोन पूरा होने के बाद बैंक ने उसकी एनओसी जारी नहीं की। एनओसी के लिए उसने कई बार बैंक के चक्कर भी काटे, मगर बैंक अधिकारियों ने एनओसी घर पहुंचाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ समय बाद वह बैंक से दोबारा एनओसी लेने पहुंचा तो बैंक ने किस्तों में लेटलतीफी करने पर 10 हजार रुपये जुर्माने पर ब्याज लगाकर रकम 70 हजार रुपये भुगतान दिखा दिया। उसने बैंक को 20 हजार रुपये भरने की बात कहकर एनओसी जारी करने की बात कही, मगर बैंक पूरे पैसे भरने पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले बैंक के लोग उसके पास आए और उसका ट्रैक्टर ले जाने की धमकी दी। उन लोगों ने बताया कि उसके ट्रैक्टर का 12.80 लाख रुपये का लोन बकाया है। उसने लोन नहीं भरा तो उसका ट्रैक्टर जब्त कर लिया जाएगा। हालांकि उसने बैंक का दिया लेटर दिखाया और कुछ दिन मोहलत उन लोगों से ली। उसने मामले की जानकारी भाकियू को दी। वहीं भाकियू ने चेतावनी जारी कर दी कि अगर बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो घेराव किया जाएगा।

एनओसी जारी करने का दिया आश्वासन : साहिल कुमार
स्थानीय शाखा के प्रबंधक साहिल कुमार ने बताया कि किसान ने ट्रैक्टर के लिए लोन चंडीगढ़ शाखा से लिया था। यह पूरा मामला चंडीगढ़ से चल रहा है। उस समय यहां बैंक की शाखा नहीं थी। किसान ने लोन की किस्तें तो पूरी कर दी थी, मगर लेटलतीफी के कारण उस पर जुर्माना लगाया गया। अब उनकी उत्तधिकारियों ने बात हुई है। अधिकारियों ने बगैर कोई भुगतान किए एनओसी जारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed