{"_id":"669086c1a4b46b590102a827","slug":"all-weather-swimming-pool-will-be-built-in-kuvi-on-the-basis-of-international-standards-it-will-cost-rs-8-crore-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-120779-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि में बनेगा अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, खर्च होंगे आठ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि में बनेगा अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, खर्च होंगे आठ करोड़
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनेगा, जिससे विवि व संबंधित कॉलेजों के उभरते तैराकों को अभ्यास के लिए सुविधा होगी। ऐसे में ठंड के मौसम में तैराकों को अभ्यास छूट जाता था लेकिन जल्द ही कुवि में तैराकों के लिए ऑल सीजन स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य शुरू होगा जोकि करीब एक वर्ष में तैयार होगा। इसमें हीट पंप लगाए जाएंगे ताकि सर्दी के समय भी तैराकी के प्रति रुझान रखने वाले खिलाड़ी अभ्यास सुचारू रख सकें।
इसके लिए विश्वविद्यालय को खेलो इंडिया योजना के तहत युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से आठ करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर हुई है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर ये पूल तैयार होगा। खेल में विवि के पिछले रिकॉर्ड और उपलब्धियों को देखने के बाद इस परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। एक्सईन पंकज का कहना है कि ऑल वेदर स्वीमिंग पूल पुराने स्वीमिंग पूल के साथ ही बनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर बनाए जाने वाले ऑल वेदर स्वीमिंग पूल के लिए मानचित्र तैयार कर एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। यह पूल 50 मीटर लंबा और 25 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें लाइटिंग से लेकर हीट पंप तक आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा।
पुराने स्वीमिंग पूल के साथ ही बनेगा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल
विश्वविद्यालय में मौजूदा स्वीमिंग पूल 1976 में ओलंपिक मानक के मुताबिक तैयार किया गया था। इसके वाटर फिल्टर प्लांट को हाल ही में 20 लाख रुपये की लागत से बदला गया था। क्योंकि पूल पुराना हो जाने के कारण नया रूप दिया गया है। इसी के साथ ही नया ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनेगा। पुराना पूल भी यहीं रहेगा।
विज्ञापन
टेंडर जारी होने के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य : कुलसचिव
कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा का कहना है कि उभरते तैराकों की सुविधाओं को देखते हुए ऑल वेदर स्वीमिंग पूल तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य को लेकर कमेटी तैयार की गई सभी दस्तावेज प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। पूल तैयार होने के बाद विश्वविद्यालय अपने परिसर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स आयोजित कर सकेगा।