फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All wards will be developed equally, grants will be released as soon as the budget is received.

Kurukshetra News: सभी वार्डों का समान रूप से होगा विकास, बजट मिलते ही जारी होंगी ग्रांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
All wards will be developed equally, grants will be released as soon as the budget is received.
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद की बैठक में मौजूद  जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर व अन्य। विज्ञप्त
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद के सभी वार्डों में का समान रूप से विकास होगा। सरकार से बजट मिलते ही ग्रांट भी जारी कर दी जाएगी। यह भरोसा शुक्रवार को परिषद की 128वीं बैठक में पार्षदों को मिला। प्रस्तावित एजेंडा के अंतर्गत विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए जिला परिषद सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। भविष्य में राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत जिला परिषद के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) व 15वें वित्त आयोग (एफएफसी) के तहत ग्रांट राशि से जिले के विभिन्न गांवों में विकास कार्य करवाएं जाएंगे। बैठक में खंड पिहोवा की ग्राम पंचायत मोहनपुर का लैंड यूटिलाइजेशन प्लान पास करने के बारे में विचार विमर्श किया गया, इसके अतिरिक्त अन्य चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने व नये विकास कार्यों को करवाने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों से प्रस्ताव देने के बारे में अनुरोध किया गया। जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से जिला कुरुक्षेत्र के सभी वार्डों का समान रूप से विकास कार्य करवाने लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेंद्र चौधरी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, कार्यकारी अभियंता (पं. राज) अवनंदर सिंह, लेखा अधिकारी सत्यभूषण सैनी व जिला परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed