फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All India Inter-University Women's Wrestling Championship to be held from 17th to 20th in the university.

Kurukshetra News: विवि में 17 से 20 तक अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
All India Inter-University Women's Wrestling Championship to be held from 17th to 20th in the university.
कुरुक्षेत्र। खेल निदेशक डॉ राणा। - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला कुश्ती चैंपियनशिप होगी। इसके लिए देशभर के विश्वविद्यालयों से महिला पहलवानों के ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें अब तक करीब 160 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद 15 और 16 मार्च को ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिसमें विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। खेल विभाग के अनुसार प्रतियोगिता में 10 वजन वर्गों में मुकाबले होंगे। इनमें देशभर की महिला पहलवान अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए मैदान, खिलाड़ियों के आवास और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खेल विभाग का कहना है कि इस चैंपियनशिप से महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और महिला कुश्ती को बढ़ावा भी मिलेगा।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस आयोजन में देश के कई नामी विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार रुपये होगी टीम फीस
खेल निदेशालय ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन लगभग 160 के आसपास प्राप्त हुए हैं, जबकि ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए चार हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीद है कि इस चैंपियनशिप में करीब एक हजार महिला पहलवान हिस्सा लेंगी।
10 भार वर्गों में होंगे मुकाबले
चैंपियनशिप में 10 भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें 50 किग्रा, 53 किग्रा, 55 किग्रा, 57 किग्रा, 59 किग्रा, 62 किग्रा, 65 किग्रा, 68 किग्रा, 72 किग्रा और 76 किग्रा वर्ग शामिल हैं। इन सभी वर्गों में देशभर की महिला पहलवान मुकाबला करेंगी और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

ट्रायल और विवि चैंपियनशिप अलग : निदेशक
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. राणा ने कहा कि ये खबरें सामने आई हैं कि पानीपत में राष्ट्रीय ट्रायल और विवि की चैंपियनशिप एक ही समय पर हो रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रायल फेडरेशन से संबंधित प्रक्रिया है, जबकि यह चैंपियनशिप कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की जा रही है। दोनों आयोजनों का आपस में कोई संबंध नहीं है और इस संबंध में विश्वविद्यालय को कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य लक्ष्य महिला कुश्ती चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक आयोजित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed