फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All Haryana Power Corporation Workers Union warned of intensifying the agitation.

Kurukshetra News: ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन ने दी आंदोलन कड़ा करने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
All Haryana Power Corporation Workers Union warned of intensifying the agitation.
पिहोवा। ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की पिहोवा शहरी सब यूनिट ने जायज मांगों और उपमंडल अधिकारी के रवैये के खिलाफ सातवें दिन मंगलवार को कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन

33 केवी में शहरी सब यूनिट प्रधान मुकेश गोस्वामी की अध्यक्षता में गेट मीटिंग की गई। इसका संचालन सब यूनिट सचिव सुरेंद्र कुमार ने किया। गेट मीटिंग का आशा वर्कर यूनियन से राज्य की नेता रानी, जिला प्रधान पिंकी और सीटू के जिले से अनिल कुमार ने समर्थन करते हुए कहा कि यदि जल्दी बिजली विभाग की ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों की बातचीत बुलाकर समस्या का समाधान नहीं किया तो आशा वर्कर यूनियन की सभी कर्मचारी बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन

यूनिट सचिव और सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक सचिव गुरचरण संधु ने कहा कि उपमंडल अधिकारी शिकायत केंद्रों पर चेकिंग करके शिकायत केंद्र पर जो कर्मचारी गेट मीटिंग में आ रहे हैं, उनकी अनुपस्थिति लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। यदि अधिकारी ने कर्मचारियों पर दबाव बनाया तो यूनियन बड़ा अंदोलन करने को मजबूर होगी। दिनेश कुमार एएलएम को तीन महीने से ड्यूटी पर नहीं लिया जा रहा है। कुछ शिकायत केंद्रों से तबादला नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदीप सहारण, विजय कुमार, रमनदीप, कमल गोस्वामी, विजय सिंह, दीपक, वरुण गुप्ता, बिंदु, दिनेश कुमार, बंटी पाल, संदीप कुमार, अनिल कुमार, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed