{"_id":"c5bf36ba3d8677197051182863454588","slug":"alert-in-railway-station-careleass-in-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन चाक चौबंद, बस अड्डे लावारिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन चाक चौबंद, बस अड्डे लावारिस
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में हुए विस्फोट के बाद कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा घेरा कस दिया है।
लेकिन, शहर में स्थित दोनों बस अड्डों पर पुलिस की लापरवाही बदस्तूर जारी है। प्रदेश में पुलिस महानिदेशक ने अलर्ट जारी किया है। इसके बाद भी पुलिस लापरवाही बरत रही है। पानीपत में वारदात के बाद स्थानीय रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई थी।
रेलवे पुलिस ने रात भर स्टेशन और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की गहन चेकिंग भी की। जीआरपी एसएचओ तारा चंद के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने रात भर ट्रेनों की जांच की। उनमें सवार यात्रियों के सामान की जांच की औैर संदिग्ध यात्रियों की तलाशी भी ली। शनिवार को दिनभर पुलिस सक्रिय दिखी।
इस दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों में सवार यात्रियों और उनके सामान को जांच की। स्टेशन के प्रतीक्षालय से लेकर प्लेटफार्म तक जवान जांच करते रहे। खाली पड़े पार्कों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्टेशन स्टेशन पर लगी खाद्य पदार्थों की दुकानें और डस्टबिन तक खंगाल डाले।
इसके विपरीत अलर्ट जारी होने के बाद भी जिला पुलिस लापरवाह नजर आई। शहर में स्थित पुराने और नए बस अड्डे पर बीती रात और शनिवार दिन में कोई सख्ती नजर नहीं आई। यहां पर एक भी पुलिसकर्मी यात्रियों से पूछताछ करता या सामान चेक करता हुआ नहीं दिखा।
रेलवे पुलिस ने मुख्य द्वार पर लगाया डीएफएमडी
जीआरपी पुलिस ने अलर्ट के बाद स्टेशन के मुख्य द्वार पर रेत के कट्टे लगा कर मोर्चा बना लिया है। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) भी लगा दिया है। पुलिस कर्मी टिकट घर और प्रतीक्षालय में भी यात्रियों की जांच करते रहे।
रेलवे कर्मी, ऑटो चालकों को दिए निर्देश
जीआरपी ने शनिवार सुबह रेलवे कर्मियों, ऑटो और रिक्शा चालकों, वेंडरों के साथ बैठक की। इस दौरान उसने सभी को संदिग्ध व्यक्ति या सामान मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए। रेलवे प्रशासन भी ट्रेनों के आने और जाने की जानकारी देने और संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति मिलने पर पुलिस को जानकारी देने की अपील करता रहा।
डीजीपी ने ये दिए हैं निर्देश
प्रदेश के डीजीपी ट्रेन में हुए विस्फोट में आतंकी हाथ होने की आशंका जता चुके हैं। उनके द्वारा जारी अलर्ट के बाद रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जीआरपी को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें स्पष्ट कहा है कि पानीपत की घटना में आतंकवादी हाथ हो सकता है।
ये भी निर्देश दिए हैं कि रेलवे लाइन पर बने पुल, पुलिया, ऑटो और रिक्शा स्टैंड, पास स्थित होटल, ढाबों, स्टेशन पर खाद्य सामान बेच रहे वेंडरों, यात्रियों की सघन तलाशी ली जाए। इसके साथ ही जीआरपी को उनके हथियारों को दुरुस्त करने के लिए भी कहा गया है।