फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Akshit first in Mind Maze competition and Garvita first in Best Waste to Best competition

Kurukshetra News: माइंड मेज प्रतियोगिता में अक्षित और श्रेष्ठ अपशिष्ट से सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता में गरविता प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Akshit first in Mind Maze competition and Garvita first in Best Waste to Best competition
कुरुक्षेत्र। तकनीकी प्रतियोगिता में विद्या​र्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान की ओर से वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिव्यक्ति 2025 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन यूआईईटी के निदेशक और डीन इंजीनियरिंग प्रो. सुनील ढींगरा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की टैलेंट शो प्रतियोगिता अभिव्यक्ति 2025 विद्यार्थियों में कौशल विकास को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। यही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी न केवल तकनीकी क्षेत्र में बल्कि कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी निपुण हैं। विद्यार्थियों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी (स्टॉल) लगाई गई, जो मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को मूर्त रूप देती है।
विज्ञापन

यूआईईटी से डॉ. प्रणय जैन और उपेंद्र ढुल ने तकनीकी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. अजय जांगड़ा ने बताया कि डिकोड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रकहर अवस्थाना ने, द्वितीय स्थान प्रियांशु और तृतीय स्थान मान्या ने प्राप्त किया। माइंड मेज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षित ने और काव्य यात्रा में प्रथम स्थान स्तुति, द्वितीय स्थान नेहा एवं दिव्या ने प्राप्त किया। श्रेष्ठ अपशिष्ट से सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गरविता चौधरी, द्वितीय स्थान विशाल और तृतीय स्थान अनन्या ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सत्विक बंसल, द्वितीय स्थान श्रोनित सोनी (मैकेनिकल) ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकाश एवं नितिन शर्मा, द्वितीय स्थान गोविंद एवं खुशप्रीत ने और तृतीय स्थान सिद्धार्थ एवं नवनीत सिंह ने प्राप्त किया। आइडिया स्ट्रक्चर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वृतिका की टीम वज्र ने और द्वितीय स्थान अंशिका की टीम रिदमिक ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गगनप्रीत कौर और सर्किट हंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूरब और द्वितीय स्थान रितिक कुमार ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed