फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   airport proposal, people demand, captain abhimanau, kurukshetra

धर्मनगरी में हवाई अड्डा बनाने की आवाज उठाएंगे : अभिमन्यु

Sun, 18 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 18 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
airport proposal, people demand, captain abhimanau, kurukshetra
captain abhimanau - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि धर्मनगरी अब पर्यटन नगरी के रुप में भी अपनी पहचान बना चुकी है और यहां हवाई अड्डा बनाने की आवाज को बुलंद किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की जाएगी। वे रविवार को जाट धर्मशाला में पहुंचे थे, जहां वे कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने उनसे मांग की है कि प्रदेश सरकार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धार्मिक महत्ता को देखते हुए कुरुक्षेत्र में हवाई अड्डे का निर्माण करवाएं ताकि कुरुक्षेत्र का नाम पर्यटन की दृष्टि से भी पूरी दुनिया में चमक सके। वित्त मंत्री को बताया कि धर्मगनरी के लोग पिछले करीब 20 वर्षों से हवाई अड्डा की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल की भी यहां हवाई अड्डा बनाने की निजी इच्छा थी और उन्होंने अपने कार्यकाल में केंद्र के माध्यम से कुरुक्षेत्र में हवाई अड्डा बनवाने का प्रयास भी किया गया था। वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विश्व भर में अव्वल बनाने में पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


इसी के परिणाम स्वरूप प्रदेश सरकार के प्रयत्नों से इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन भी किया गया, जिसमें विदेशी पर्यटकों ने शिरकत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी। इससे पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वीरू कड़ामी, हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष पवन आश्री, गुरुकुल के अध्यक्ष कुलवंत सैनी, चंद्रमोहन अरोड़ा, सतपाल हरिपुर, अजमेर लोहारमाजरा, पूर्व एचसीएस अधिकारी मांगे राम ढूल, संजीव किरमच, भाजपा नेता परमवीर आर्य अमीन, रणधीर हथीरा, दलबीर ढ़ंाडा, जाट धर्मशाला के मैनेजर भलेराम किरमच, शमशेर ढूल, अक्षय अत्री, पंकज त्यागी व भाजपा नेता गुरनाम मलिक सहित अन्य लोगों ने वित्त मंत्री को उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं दी व लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed