{"_id":"6a50055c50e9d5ef63049589","slug":"ai-wont-reduce-jobs-new-opportunities-will-arise-vice-chancellor-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157532-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई से नहीं घटेंगी नौकरियां, बढ़ेंगे नए अवसर : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआई से नहीं घटेंगी नौकरियां, बढ़ेंगे नए अवसर : कुलपति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कंपनी में पंजीकरण के लिए लाइन में युवा। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वीरवार को देश का पहला एआई आधारित जॉब फेयर आयोजित हुआ, इसमें एआई विशेषज्ञों और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि एआई नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि काम करने का तरीका बदलेगा। यह नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) ने यह जॉब फेयर आयोजित किया। इसमें देशभर की 41 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें से 19 मौके पर और 22 ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुईं। दिनभर इंटरव्यू, प्रोफाइल स्क्रीनिंग और कॅरिअर मार्गदर्शन चला। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने जॉब फेयर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एआई ने दुनिया में काम करने का तरीका बदल दिया है। एआई इन्सान की जगह लेने के लिए नहीं, बल्कि उसकी क्षमता बढ़ाने के लिए आया है। युवाओं को इसे सीखने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौकरी पाना ही अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए। भविष्य में ऐसे युवा सफल होंगे जो खुद रोजगार के अवसर तैयार करेंगे।
यूआईईटी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि यह देश का पहला एआई आधारित जॉब फेयर है। ऐसे आयोजन अब तक महानगरों तक सीमित थे। पहली बार उद्योग जगत के प्रतिनिधि कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। इससे छोटे शहरों के युवाओं को भी बड़े शहरों जैसे अवसर मिल रहे हैं। गूगल के प्रतिनिधि अमरीश कोहली ने कहा कि एआई और डिजिटल कौशल सीखने वाले युवा भविष्य में आगे रहेंगे। प्लेसकॉम के विशाल सूद ने कहा कि एआई भर्ती प्रक्रिया को अधिक सटीक और पारदर्शी बना रहा है।
विज्ञापन
एआई इंसान का विकल्प नहीं है। यह उसकी क्षमता बढ़ाने का माध्यम है। आज गांव में बैठा युवा भी एआई की मदद से महानगर के युवा के बराबर तकनीकी रूप से सक्षम बन सकता है
- प्रो. सोमनाथ सचदेवा कुलपति
यह देश का पहला एआई आधारित जॉब फेयर है। पहली बार महानगरों और एनसीआर से निकलकर कंपनियों के एचआर कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। इससे छोटे शहरों के युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा।
- प्रो. सुनील ढींगरा निदेशक, यूआईईटी)
जो युवा आज एआई सीखेंगे, वही आने वाले समय में सबसे आगे होंगे। नई तकनीक को अपनाना अब विकल्प नहीं, जरूरत है।
- अमरीश कोहली गूगल
एआई भर्ती प्रक्रिया को बदल रहा है, इससे कंपनियां कम समय में सही उम्मीदवार तक पहुंच रही हैं और युवाओं को भी बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
- विशाल सूद संस्थापक, प्लेसकॉम