फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agencies purchased 10 lakh 48 thousand 587 MT of paddy, 96.56 percent lift from mandis

एजेंसियों ने खरीदा 10 लाख 48 हजार 587 एमटी धान, मंडियों से 96.56 फीसदी हुआ उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Agencies purchased 10 lakh 48 thousand 587 MT of paddy, 96.56 percent lift from mandis
कुरुक्षेत्र।अनाज मंडी में पहुचा बिकने के लिए बारीक धान। - फोटो : Kurukshetra
जिलेभर की अनाज मंडियों में धान की आवक कम होने के साथ-साथ एजेंसियों द्वारा धान का उठान किया जा रहा है। अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा 10 लाख 48 हजार 587 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ-साथ खरीदी गई धान में से 10 लाख 12 हजार 472 मीट्रिक टन धान उठान के साथ 96.56 फीसदी उठान कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने शनिवार को बातचीत करते हुए कहा कि डीएफएसी विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी मंडियों में लगाई गई है ताकि मंडियों में धान लेकर आने वाले किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला कुरुक्षेत्र के सभी मंडियों व खरीद केंद्रों से सभी एजेंसियों के खरीद कार्य और उठान कार्य से संबंधित रिपोर्ट डीएफएससी द्वारा एकत्रित की जा रही है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की रिपोर्ट के आधार पर जिला कुरुक्षेत्र मंडियों व खरीद केन्द्रों से 10 लाख 48 हजार 587 मीट्रिक टन धान खरीदी गई है। इस आवक में से फूड सप्लाई विभाग ने 7 लाख 72 हजार 856 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2 लाख 74 हजार 43 मीट्रिक टन और एफसीआई द्वारा 1688 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक खरीदी गई धान में फूड सप्लाई विभाग ने 7 लाख 42 हजार 939 मीट्रिक टन और हैफेड ने 2 लाख 69 हजार 533 मीट्रिक टन धान उठान कार्य सहित कुल 10 लाख 12 हजार 472 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य का 96.56 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 1 लाख 24 हजार 520 किसानों की धान की फसल जिला खाद्य आपूर्ति, हैफेड और एफसीआई द्वारा खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed