फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agencies bought 10 lakh 26 thousand 232 MT paddy, 96.26 percent of paddy raised from grain markets

एजेंसियों ने खरीदा 10 लाख 26 हजार 232 एमटी धान, अनाज मंडियों से धान उठान का 96.26 फीसदी पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Agencies bought 10 lakh 26 thousand 232 MT paddy, 96.26 percent of paddy raised from grain markets
जिलेभर की अनाज मंडियों में धान की आवक अब कम होने लगी है। खरीद केंद्रों में 2 नवंबर तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा 10 लाख 26 हजार 232 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ-साथ खरीदी गई धान में से 9 लाख 87 हजार 878 मीट्रिक टन धान उठान के साथ 96.26 फीसदी उठान कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि डीएफएसी विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी मंडियों में लगाई गई है, ताकि मंडियों में धान लेकर आने वाले किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला कुरुक्षेत्र के सभी मंडियों और खरीद केंद्रों से सभी एजेंसियों के खरीद कार्य और उठान कार्य से संबंधित रिपोर्ट डीएफएससी द्वारा एकत्रित की जा रही है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की रिपोर्ट के आधार पर जिला कुरुक्षेत्र मंडियों और खरीद केंद्रों से 10 लाख 26 हजार 232 मीट्रिक टन धान खरीदी गई है। इस आवक में से फूड सप्लाई विभाग ने 7 लाख 54 हजार 876 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2 लाख 70 हजार 283 मीट्रिक टन और एफसीआई द्वारा 1073 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक खरीदी गई धान में फूड सप्लाई विभाग ने 7 लाख 29 हजार 435 मीट्रिक टन व हैफेड ने 2 लाख 58 हजार 443 मीट्रिक टन धान उठान कार्य सहित कुल 9 लाख 87 हजार 878 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य का 96.26 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 1 लाख 22 हजार 190 किसानों की धान की फसल जिला खाद्य आपूर्ति, हैफेड और एफसीआई द्वारा खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed