{"_id":"6a21de356a616ae40f02b547","slug":"after-the-factionalism-in-kuntia-pradhan-rajwant-kaur-remained-in-the-office-all-day-on-thursday-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-155933-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुंटिया में धड़ेबंदी के बाद वीरवार को दिन भर कार्यालय में डटी रही प्रधान राजवंत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुंटिया में धड़ेबंदी के बाद वीरवार को दिन भर कार्यालय में डटी रही प्रधान राजवंत कौर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) में कार्यकारिणी गठन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन में भी हलचल बनी हुई है। संघ के दो ग्रुपों की ओर से बुधवार को अपनी कार्यकारिणी गठित करने के बाद दूसरे दिन वीरवार को भी विश्वविद्यालय परिसर में चर्चाओं का दौर रहा। वीरवार को दूसरे धड़े के कुंटिया कार्यालय पहुंच कार्यभार संभालने के दावे को देखते हुए कुंटिया प्रधान राजवंत कौर और समर्थक भी मोर्चा संभाले रहे। वे घंटों भर तक कार्यालय में डटे रहे। किसी भी तरह की स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट मोड पर रहे लेकिन दोपहर बाद तक दूसरे धड़े का कोई भी सदस्य कुंटिया कार्यालय नहीं पहुंचा।
वहीं कुंटिया प्रधान राजवंत कौर ने कहा कि कुंटिया का संविधान है और इसके संविधान के अनुसार ही कार्य किया जा सकता है। कोई कर्मचारी धड़ा अपनी मर्जी से समर्थकों की आम सभा कर कार्यकारिणी गठन नहीं कर सकता। बिना प्रधान और महासचिव की सहमति के बुलाई गई आम सभा असंवैधानिक है।