फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After the death of her mother, her daughter arrived from Germany for the last rites.

Kurukshetra News: मां के देहांत के बाद अंतिम संस्कार के लिए जर्मनी से पहुंची बेटी

Sun, 24 May 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 24 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
After the death of her mother, her daughter arrived from Germany for the last rites.
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग मां का जर्मनी से आकर संस्कार करते हुए बेट - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। जर्मनी में रहने वाली एक बेटी श्रुति विदेश में रहकर भी अपने संस्कारों को नहीं भूली। प्रेरणा वृद्धाश्रम में रह रही अपनी मां के देहांत के उपरांत जर्मनी से आकर अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से किया।
विज्ञापन

प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक व संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने बताया कि आज समाज में युवा अपने संस्कारों को भूलते जा रहे हैं और माता-पिता की सेवा तो दूर उनके पास अंतिम संस्कार करने का भी समय नहीं है। ऐसे में जब श्रुति विदेश से यहां आकर अपने मां-बाप को संभालती हैं तो यह बड़ा संदेश है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले भी श्रुति अपनी माता के साथ प्रेरणा वृद्धाश्रम में जर्मनी से बुजुर्गों के साथ समय बिता कर गई थी। श्यामा मल्होत्रा की बेटी श्रुति वैजल जो जर्मनी में रहती है, जब उसकी माता की बाजू में फ्रैक्चर हुआ तो वह दो महीने की छुट्टियां लेकर अपनी मां की सेवा करने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत दिवस जब उनकी माता का देहांत हुआ तो श्रुति संस्कार करने के लिए अपने बेटे के साथ जर्मनी से आई है। हालांकि उनके परिवार के और भी सदस्य कुरुक्षेत्र में ही रहते हैं। बुजुर्ग माता श्याम मल्होत्रा का अंतिम संस्कार भारतीय रीति रिवाज और परंपराओं के अनुसार विधि विधान से उनकी बेटी श्रुति ने अपने बेटे की हाथों मुखाग्नि दिलवा कर संपन्न कराया।

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग मां का जर्मनी से आकर संस्कार करते हुए बेट

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग मां का जर्मनी से आकर संस्कार करते हुए बेट- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed