फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After stopping the peeling of sugarcane, at eight o'clock in the morning, the lock, thick tent will be installed on the sugar mill

Kurukshetra News: गन्ने की छिलाई बंद करने के बाद आज सुबह आठ बजे शुगर मिल पर जड़ेंगे ताला, गाढ़ा तंबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
After stopping the peeling of sugarcane, at eight o'clock in the morning, the lock, thick tent will be installed on the sugar mill
शाहाबाद। रेट बढ़वाने की मांग को लेकर गन्ने की छिलाई बंद करने के बाद किसान शुक्रवार सुबह आठ बजे शुगर मिल पर ताला जड़ेंगे, जिसके लिए किसान वीरवार को दिन भर रणनीति बनाते रहे तो वहीं देर शाम मिल के बाहर तंबू गाड़कर धरना देने की तैयारी पूरी कर ली गई। किसानों के इस गुस्से को देख प्रशासन की सांसें भी फूली हुई है और किसानों के साथ बैठक कर मिल पर तालाबंदी टाले जाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन किसान अपनी मांग व आंदोलन पर अड़े रहे और गांव-गांव किसानों को आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रचार किया गया।
विज्ञापन

भाकियू चढ़ूनी गुट द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे शुगर मिल के बाहर एकत्रित होंगे और तालाबंदी करेंगे। किसानों का कहना है कि उन्होंने जिस गन्ने की छिलाई 17 जनवरी से पहले की थी, बस वही शुगर मिल में लाए है। अब वह छिलाई नहीं कर रहे हैं और तब तक गन्ना मिल में नहीं लेकर आएंगे, जब तक हरियाणा सरकार गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं करती। वहीं वीरवार को एसडीएम कपिल शर्मा और डीएसपी रणधीर सिंह ने भी भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों और किसानों से बातचीत की और तालाबंदी करने से रोकना चाहा, लेकिन किसान अपने फैसले पर अड़े रहे। उन्होंने वीरवार शाम को ही शुगर मिल के बाहर तंबू लगा दिया है।
विज्ञापन

बॉक्स
किसानों के साथ प्रशासन ने की बात
वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एसडीएम कपिल शर्मा, डीएसपी रणधीर सिंह और एसएचओ दविंदर कुमार ने किसानों के साथ बैठक की। जिसमें अधिकारियों ने किसानों से शांतमय प्रदर्शन करने के लिए कहा। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस, जिला प्रधान कृष्ण कुमार, किसान विक्रम दाऊ माजरा, बलवान, पंकज हबाना, हरकेश कुमार और देवीलाल खरींडवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जिस जिले में गन्ना मिल नहीं, वहां के किसान नजदीकी मिल में जाए
वीरवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना ने एक पत्र जारी कर किसानों को अधिक से अधिक संख्या में गन्ना मूल्य वृद्धि हेतु प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रदेशभर में गन्ना मिलों के गेट पर ताला लगाया जाना है, इसलिए जिन जिलों में गन्ना मिल नहीं हैं, वहां के किसान नजदीकी शुगर मिल में आंदोलन चलने तक अपना पूरा सहयोग करें।
बॉक्स
वीरवार को 50 हजार क्विंटल गन्ना पिराई के लिए आया
17 जनवरी से गन्ने की छिलाई बंद की गई तो शुक्रवार को मिल बंद किया जाएगा। इससे पहले किसानों को छिला गया गन्ना मिल में पहुंचाने का आह्वान किया गया, जिसके चलते वीरवार को 50 हजार क्विंटल गन्ना पहुंचा। मिल की एक दिन की शमता 50 हजार क्विंटल पिराई की है। अब क्योंकि शुक्रवार सुबह किसान शुगर मिल की तालाबंदी कर देंगे, इसलिए भी किसान पहले से छिलाई किए गए गन्ने को वीरवार शुगर मिल में ले आए है। अंदर मौजूद किसानो का कहना है कि आंदोलन का समर्थन करेंगे, क्योंकि गन्ना मूल्य वृद्धि हर किसान को चाहिए।

बॉक्स
चढूनी बोले, 23 को बनाएंगे अगली रणनीति
उधर गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को कहा है कि मिल पर तालाबंदी के बाद धरना दिया जाएगा। वहीं 23 जनवरी को जाट धर्मशाला में बैठक कर अगली रणनीति पर मंथन किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय इस बैठक में सभी मिल क्षेत्रों से पांच-पांच प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed