फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After offering namaz, prayed for peace

Kurukshetra News: नमाज अदाकर मांगी अमन-चैन की दुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
After offering namaz, prayed for peace
कुरुक्षेत्र। जिले भर में सोमवार को ईद पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, जिससे समुदाय के लोगों में उत्साह बना रहा। सुबह ईदगाह में नमाज अदा की गई तो वहीं एक-दूसरे को गले लगकर मुबारक दी।
विज्ञापन

इस दौरान सेवियां बांटी गई। पर्व को लेकर पिछले कईं दिनों से ईदगाहों को सजाया जाता रहा। सोमवार पर्व के मौके पर सुबह ही समुदाय के लोग जुटने लगे थे, जिसके चलते उत्सव सा माहौल बना रहा। शहर की चीनी मस्जिद में भी बड़ी संख्या में समुदाय के लोग पहुंचे, जिनमें बच्चों से लेकर बुर्जुग तक शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर ईद के अवसर पर खादी ग्रामोद्योग संघ के कामगारों को ईद की बधाई देते हुए उपहार भी दिए गए। बड़ी संख्या में लोग कपड़ा खरीदने पहुंचे। इस मौके पर सभी को खीर और सेवइयां भी खिलाई गई। सभी ने ईद के अवसर पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में काम करने वाले कामगार इरशाद, वसीम, जुनेद, रेशमा, हलीमा, शादाब, नदीम, रईश अहमद इत्यादि ने बताया कि उन्होंने खादी ग्रामोद्योग केंद्र में उन्होंने बड़े उत्साह के साथ ईद का त्यौहार मनाया।
एक दूसरे से गले लग मनाया ईद उल फितर का पर्व : इस्माईलाबाद। शहर व क्षेत्र में ईद का पर्व धूमधाम व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। जलबेहड़ा गांव की मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज मौलाना काफिल अशरफ ने अदा करवाई। जजपा नेता अनवर खान ने कहा कि प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले पर्व पर मुस्लिम धर्म के लोग आपस में गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाई देते हैं। यह दिन ना सिर्फ त्याग और इबादत का होता है बल्कि यह खुशी और भाईचारे का भी प्रतीक है। ईद उल फितर, जो रमजान के महीने के बाद मनाई जाती है, मुसलमानों के लिए एक खास दिन होता है।

यह पर्व चांद दिखाई देने के बाद मनाया जाता है और भारत में इसे लेकर काफी इंतजार किया जाता है। 30 मार्च की रात को चांद दिखाई दिया और आज ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया है।
इस अवसर पर इकबाल खान, मुस्ताक अली, कर्मदीन, इकबाल मलिक, सलीम खान, अकबर खान, सरपंच राजेश कुमार, महिपाल, मामूदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed