फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After meeting the SP, he raised the demand for suspension of the police personnel

Kurukshetra News: एसपी से मुलाकात कर उठाई पुलिस कर्मी के निलंबन की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
After meeting the SP, he raised the demand for suspension of the police personnel
कुरुक्षेत्र। पिहोवा-कुरुक्षेत्र राज्य हाईवे नंबर छह पर दीवार निर्माण के लिए किसान बलविंदर सिंह और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। इस मामले में किसान संगठनों ने बलविंदर के समर्थन में मोर्चा खोलते हुए पुलिस कर्मी द्वारा कथित गाली-गलौज और बदसलूकी की शिकायत पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल से की। युवा जजपा नेता डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा के नेतृत्व में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने वीरवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस कर्मी के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन

डॉ. खैहरा ने बताया कि बलविंदर सिंह की 22 मरले निजी जमीन डंपिंग जोन के पास हाईवे पर स्थित है, जिसके मालिकाना हक को अदालत ने तीन बार उनके पक्ष में स्वीकार किया है। इसके बावजूद न तो जमीन का कब्जा मिला और न ही मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन

10 जून को बलविंदर ने अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सांकेतिक रूप से दीवार बनाई, जिसके लिए उन्होंने अपने खेत से वैकल्पिक रास्ता भी उपलब्ध कराया था फिर भी पुलिस ने बलविंदर को हिरासत में लेकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हाईवे अवरुद्ध करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। बलविंदर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज कर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैहरा ने पुलिस अधीक्षक को जमीन के दस्तावेज और पुलिस कर्मी की बदसलूकी के वीडियो साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया है। खैहरा ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो किसान संगठन आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed