{"_id":"689b9725b3ca02decb079951","slug":"after-half-an-hour-of-hard-work-the-administration-locked-the-meat-shops-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-140403-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आधे घंटे की मश्क्कत के बाद प्रशासन ने मीट की दुकानों पर लटकाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आधे घंटे की मश्क्कत के बाद प्रशासन ने मीट की दुकानों पर लटकाए ताले
विज्ञापन
अमीन रोड पर दुकानें बंद कराने के दौरान दुकानदारों से बातचीत करतेबीडीपीओ विकास कुमार।
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए मंगलवार दोपहर बाद अमीन रोड पर खेड़ी रामनगर गांव की सीमा में चल रही मीट की दुकानों को बंद करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों और दुकानदारों के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। विरोध के बीच ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस के सहयोग से आधे घंटे की मश्क्कत के बाद सात से आठ दुकानों पर ताला लटका दिया। वहीं प्रशासन के लौटते ही दुकानदारों ने दो मिनट में ही दुकानों के ताले तोड़ दिए।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि उन्हें ग्राम पंचायत की ओर से काफी शिकायत मिल रही थी। इस पर ग्राम पंचायत के कहने पर विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। वहीं दुकानदारों ने इस मामले का अदालत में लंबित होने के चलते इस कार्रवाई का विरोध किया और बोले की प्रशासन ने उन्हें दुकानें बंद करने का कोई अग्रिम नोटिस नहीं दिया। यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में है।
दुकान संचालक ने उमेश सहनी ने कहा कि इस मामले के लिए 4 अगस्त को अदालत में सुनवाई हुई है। अदालत ने उन्हें दुकानें बंद करने को नहीं कहा है। इस मामले में 25 को फिर से सुनवाई होनी है। अदालत में लंबित मामले में प्रशासन इस तरह की कार्रवाई नहीं कर सकता, यह गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि अगर आगामी सुनवाई में अदालत उन्हें दुकानें बंद करने का आदेश देती हैं तो वह फैसले का सम्मान करते हुए दुकानें बंद कर देंगे।
विज्ञापन
- प्रशासन के गले की फांस बनी मीट की दुकानें
नगर व जिला प्रशासन के लिए आमीन रोड पर चल रही मीट की दुकानें गले की फांस बन चुकी हैं। क्योंकि इस रोड पर जिस जगह यह दुकानें बनी हुई। वह ग्राम पंचायत व नगर परिषद की सीमा में बंटा हुआ है और इसी बीच उनसे सटा एक अन्य रोड अलग क्षेत्र की सीमा में आता है। इसलिए जब गत दिन पहले नगर परिषद की टीम अपनी सीमा में संचालित मीट की दुकानें बंद करवाने पहुंची तो बिल्कुल सामने रोड की इस तरफ की दुकानें, जिन पर आज कार्रवाई की गई है, दुकानदार इशारा करते हुए उन्हें भी बंद करवाने का हवाला देता रहा। परंतु प्रशासन 10 दुकानों को सील कर गया। वहीं आज जब कार्रवाई की गई तो एक अन्य रोड व शहर की सीमा से बाहर दूसरे रोड पर चल रही दुकानों पर भी कार्रवाई की मांग करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते रहे।
ताले तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : अमित कुमार
ड्यूटी मजिस्ट्रेट व बीडीपीओ अमित कुमार का कहना है कि जिन दुकानदारों ने ताले तोड़े हैं। उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर वह शहर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए की है। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण माहौल में की गई थी।