फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After four days it rained for four consecutive days

चार दिन साफ मौसम के बाद लगातार चार दिन होगी बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
After four days it rained for four consecutive days
कुुरुक्षेत्र। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में गुनगुनी धूप कुछ राहत जरूर पहुंचा रही है, लेकिन सुबह शाम की कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रतिदिन सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हो रही है और शाम ढलते ही फिर से धुंध पड़ने की सिलसिला शुरू हो जाता है। इन दिनों रात में न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा चुका है। आगामी दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। मौसम विभाग अनुसार 27 से 30 दिसंबर तक बारिश होने की 40 से 60 प्रतिशत संभावना जताई जा रही है। जबकि, इससे पहले पारा और लुढ़केगा।
विज्ञापन

मंगलवार को धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सात बजे तक धुंध छाई रही और आठ बजे धूप निकल गई। दोपहर के समय पर्यटन स्थलों पर लोग खिले मौसम का आनंद लेते नजर आए, लेकिन रुक-रुक कर चल रहीं सर्द हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शाम पांच बजे फिर से ठंड बढ़ने लगी और लोग घरों में दुबक गए। शाम के समय बाजार में भी लोगों की संख्या कम नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed