फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After a long wait of 500 years, Shri Ram Lala will be seated in Ayodhya: Gyan Chand Gupta

500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद श्री राम लला होंगे अयोध्या में विराजमान : ज्ञानचंद गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
After a long wait of 500 years, Shri Ram Lala will be seated in Ayodhya: Gyan Chand Gupta
कुरुक्षेत्र। पिपली पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्त
कुरुक्षेत्र। अंग्रेजों, मुगलों के जुल्म सहने और चार लाख लोगों की शहादत के साथ 500 साल बाद अयोध्या की पावन भूमि पर श्री राम लला विराजमान होंगे। इस लंबे अंतराल के बाद देश और प्रदेश के हर गांव और शहर में जश्न और उल्लास का माहौल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास और अदालत के निर्णय के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके अलावा श्री रामलला के दर्शन करने के लिए प्रदेश के सभी विधायक और आम नागरिक नौ फरवरी को पहुंचेंगे। उक्त विचार हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को पिपली पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर का निर्माण करने के लिए अयोध्या पहुंचे और आगरा जेल में भी रहे तथा यातनाएं भी सही, 1992 में पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते कार सेवा लेकर अयोध्या पहुंचे थे और सरयू नदी के जल से कार सेवा करने का काम भी किया। इस दौरान उनके सामने ही पहले, दूसरे और तीसरे गुंबद को ध्वस्त किया गया। इस दौरान प्रण भी लिया गया था कि जब तक श्री रामलला मंदिर में विराजमान नहीं होते तब तक अयोध्या नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान नेपाल में श्री रामलला को स्थापित किया गया और फिर फैजाबाद से होते हुए कर्फ्यू के बीच यमुनानगर तक पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को देश के लिए सौभाग्यशाली दिन होगा। इस पवित्र दिन को पूरे देश में दीपावली उत्सव की तरह मनाना चाहिए। दीपावली उत्सव श्रीराम के 14 साल वनवास के बाद घर आने पर मनाया जाता है, लेकिन अब श्री राम लला 500 वर्षों के बाद श्री राम मंदिर में पहुंच रहे है। इस पावन दिन पर हर गांव और शहर में लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों और दीपमालाओं के साथ सजाएं, प्रत्येक नागरिक को अपने घर में कम से कम पांच दीपक जलाने चाहिए। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, भाजपा नेता विशाल सिंगला, एसडीएम सुरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed