फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After a long time, NAP officers came into action, encroachment removed from the market

लंबे समय बाद हरकत में आए नप अधिकारी, बाजार से हटवाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
After a long time, NAP officers came into action, encroachment removed from the market
After a long time, NAP officers came into action, encroachment removed from the market - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। लंबे समय बाद मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारी हरकत में आए और बाजार में पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। अधिकारियों को एक्शन मोड में देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया और सड़कों पर रखा सामान दुकान में समेटने लगे। करीब दो घंटे चली कार्रवाई में कई दुकानों के बाहर रखे बोर्ड व अन्य सामान को जब्त किया गया, वहीं कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद की टीम मुख्य सफाई निरीक्षक की देखरेख में थानेसर बाजार में पहुंची थी। नप की टीम को देखते ही दुकानदार बाहर सड़क पर सजाया हुआ सामान आनन-फानन में दुकानों के अंदर करते हुए दिखाई दिए। अधिकारियों ने ऐसे दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि टीम किसी भी समय दोबारा चेकिंग के लिए आ सकती है, अगर सामान बाहर रखा नजर आया तो जब्त कर लिया जाएगा। मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई ने बताया कि दुकानदारों द्वारा सड़क के बाहर सामान रखने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से कई बार हादसे भी होते हैं। ऐसे में दुकानदारों को स्वयं अपनी जिम्मेवारी समझते हुए सामान को दुकानों के अंदर ही रखना चाहिए।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई निरीक्षक संजय कुमार लांबा ने बताया कि एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा व कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह रोहिल्ला के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाओ अभियान इसी प्रकार आगे भी जारी रहेगा। मंगलवार को शहर के मेन बाजार, शास्त्री मार्केट, पालिका बाजार और सिकरी चौक व रेलवे फाटक के आसपास के एरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। नप की टीम की कार्रवाई का कई दुकानदारों द्वारा विरोध भी किया गया। इस अवसर पर सैनिटेशन ब्रांच से अनूप सिंह, अजय कुमार, सफाई दरोगा कर्मवीर, टिप्पर ड्राइवर सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed