फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Advanced Diploma in Japanese Language at KU; applications to be submitted by the 28th.

Kurukshetra News: केयू में जापानी भाषा का एडवांस डिप्लोमा, 28 तक करने होंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Advanced Diploma in Japanese Language at KU; applications to be submitted by the 28th.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का द्वितीय द्वार। संवाद - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। जापानी भाषा सीखकर कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए केयू ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विदेशी भाषा विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन जापानी भाषा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस कोर्स में 10 सीटें निर्धारित की गई हैं और आवेदन 28 जुलाई तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


विदेशी भाषा विभाग के अनुसार यह सायंकालीन पाठ्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली के तहत संचालित होगा। जापान और भारत के बीच बढ़ते औद्योगिक और तकनीकी सहयोग के चलते जापानी भाषा जानने वाले युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर खोल सकता है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये और हरियाणा के अनुसूचित जाति तथा दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। कला एवं भाषा संकाय की डीन प्रो. सुनीता सिरोहा ने बताया कि पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया, चयन सूची और अन्य नियमों की जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल और हैंडबुक ऑफ इंफॉर्मेशन में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाम को चलेगा कोर्स, सिर्फ 10 सीटें

यह एक वर्षीय सायंकालीन (इवनिंग) पाठ्यक्रम है, जिसमें केवल 10 सीटें हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed