फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admissions open in distance and online education centers

Kurukshetra News: दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Admissions open in distance and online education centers
कुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का द्रोणाचार्य द्वार।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ व ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की ओर से जुलाई 2026 के सेशन के दाखिले शुरू हो गए हैं। छह ऑफलाइन प्रोग्राम और 20 ऑनलाइन प्रोग्राम पीजी, यूजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट सहित विभिन्न विषयों में आवेदन शुरू हो चुके हैं। केंद्र नए 14 कॅरिअर ओरिएंटेड प्रोग्राम इस वर्ष जुलाई सत्र से आरंभ करेगा।
विज्ञापन

बीएड़ ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 16 मार्च निश्चित की गई है और अन्य सभी प्रोग्राम की अंतिम तारीख 30 मार्च है। वहीं केंद्र ड्यूल डिग्री की अनुमति देता है। सभी जानकारी केंद्र के प्रोस्पेक्टस 2026 में दी गई है जोकि केंद्र की वेबसाइट व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। केंद्र की निदेशिका प्रोफेसर मंजुला चौधरी ने बताया कि विद्यार्थी अपना मोबाइल नंबर व ईमेल ठीक से भरें ताकि उनकी उचित आईडी बनाई जा सके जिससे विद्यार्थियों को सारी सूचना उनके डैशबोर्ड पर उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन

प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि केंद्र सभी प्रोग्राम की पीसीपी कक्षाएं भी लगाता है और सभी प्रोग्राम की अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है। केंद्र इन प्रोग्राम के हर वर्ष दो बार जनवरी व जुलाई में दाखिले करवाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र जुलाई सत्र में इस बार नए 14 कॅरिअर ओरिएंटेड प्रोग्राम जारी करने जा रहा है जोकि रोजगार आधारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र ने इस जुलाई सत्र से कुरुक्षेत्र, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी में केंद्र के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अध्ययन केंद्र बनाए हैं। केंद्र के सभी प्रोग्राम दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो, यूनिवर्सिटी ग्रांटस कमीशन, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त हैं। केंद्र अन्य सुविधाओं के अलावा दूरस्थ विद्यार्थियों को पीसीपी के दौरान हॉस्टल सुविधाएं भी उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed