फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admission process for students selected in Buniyaad Level-3 begins, last date is 13 May

Kurukshetra News: बुनियाद लेवल-तीन में चयनित विद्यार्थियों के दाखिला प्रक्रिया शुरू, 13 मई अंतिम तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Admission process for students selected in Buniyaad Level-3 begins, last date is 13 May
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र। संवाद
कुरुक्षेत्र। मिशन बुनियाद के अंतर्गत बुनियाद लेवल-तीन में चयनित विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। जिले के 130 विद्यार्थियों का चयन लेवल-तीन की परीक्षा से हुआ है। चयनित विद्यार्थी 13 मई तक आवश्यक दस्तावेज जमा कर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं 120 विद्यार्थी अभी प्रतीक्षा सूची में हैं। यदि निर्धारित तिथि तक सीटें खाली रह जाती हैं, तो प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि मिशन बुनियाद शिक्षा विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से ही आईआईटी, नीट, एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी करवाई जाती है। इसके तहत विद्यार्थियों को स्टेशनरी, वर्दी, परिवहन भत्ता और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिले में यह है पांच बुनियाद केंद्र
-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाडवा
-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिहोवा
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहाबाद
-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इस्माईलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed