फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Activeness yielded benefits, Tajindra became BJP district president

Kurukshetra News: सक्रियता का मिला फायदा, तजिंद्र बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Activeness yielded benefits, Tajindra became BJP district president
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी ने तजिंद्र सिंह खैरा गोल्डी को जिलाध्यक्ष बना दिया है, जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके नाम का ऐलान पार्टी के चुनाव अधिकारी एवं पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल ने पार्टी कार्यालय में किया। इससे पहले उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार-विर्मश किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही जिलाध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए थे। 28 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें चार महिलाएं भी शामिल रही। कार्यकर्ताओं एवं पार्टी कोर कमेटी से चर्चा के बाद ही तजिंद्र सिंह खैरा का नाम तय किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष तजिंद्र सिंह ने जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने पार्टी में उनकी सक्रियता को देखकर नाम तय किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि पार्टी हर कार्यकर्ता के काम को महत्ता देती है। अब वे पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर यह भी माना जा रहा है कि पिहोवा क्षेत्र को जिलाध्यक्ष के तौर पर पहली बार मौका मिला है। ऐसे में अब पार्टी की इस क्षेत्र में गतिविधियां और ज्यादा बढ़ेंगी। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी इस क्षेत्र से चुनाव हार गई थी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील राणा, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed