फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Activa driver caught with ganja leaf

गांजा पत्ती संग एक्टिवा चालक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Activa driver caught with ganja leaf
एएनसी की टीम ने एक व्यक्ति को दो किलो 600 ग्राम गांजा पत्ती के साथ काबू किया। आरोपी अपनी एक्टिवा पर सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ सोनी वासी गांधी नगर को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम पुराने बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। उसी समय मिली कि सोनू उर्फ सोनी गांजा पत्ती बेचने का धंधा करता है। वह अपनी एक्टिवा पर पुराने बस अड्डे की तरफ से गांजा पत्ती लेकर अपने घर गांधी नगर थानेसर की तरफ जाएगा। सूचना पर टीम ने राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सचिंद्र कुमार को साथ लेकर रविवार दास चौक के पास नाकाबंदी करके जांच शुरु कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति एक्टिवा पर आता दिखाईदिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो 600 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी सोनू उर्फ सोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की एक्टिवा को भी कब्जे में लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed