{"_id":"58b86cf44f1c1b214e830be8","slug":"acid-flow-brother-arrest-crime-police-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई पर एसिड फेेंकने का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई पर एसिड फेेंकने का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को दुकान पर बैठे चचेरे भाई पर तेजाब फेंकने के आरोपी व्यक्ति को केयू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गौरतलब है कि सोमवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के निकट स्थित गांव मिर्चापुर की चौपाल के पास करियाने की दुकान चलाने वाले 60 वर्षीय राजपाल के ऊपर उसी के चचेरे भाई ने पुरानी रंजिश के चलते तेजाब फेंका और घटनास्थल से फरार हो गया था।
विज्ञापन
घटना वाले दिन से राजपाल चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन है। बुधवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा राजपाल के परिजनों ने विरोध जताते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। केयू थाना के प्रभारी ओमपाल के मुताबिक आरोपी ईश्म सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि राजपाल के साथ उसकी पुरानी रंजिश थी। करीब छह साल पहले हुए झगड़े में उसके सिर पर डंडा लगा था, जिसकी वजह से आरोपी ईश्म सिंह की सुनने की शक्ति खत्म हो गई थी। इस रंजिश के चलते उसने सोमवार को दुकान पर बैठे राजपाल के ऊपर तेजाब फेंका था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के मुताबिक इस मामले की जांच एएसआई जयपाल को सौंपी थी। जयपाल ने चंडीगढ़ में दाखिल पीड़ित राजपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को बुधवार रात को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने उपरोक्त जानकारी देने के साथ बताया कि उसने यह तेजाब अपनी पुरानी सूमो गाड़ी की बैटरी से निकाला था।
विज्ञापन