{"_id":"602d80088ebc3ee96e7cf1d1","slug":"accused-of-two-lakh-rupee-fraud-arrested-kurukshetra-news-knl61394048","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बदलने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सात महीने पहले नोट बदलने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्म सिंह उर्फ लड्डू वासी बुधमर जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है।
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 30 जुलाई को गुरदीप सिंह पुत्र हरदम सिंह वासी छपरा थाना नग्गल (अंबाला) ने थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में कहा कि वह टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। छह माह पहले उसकी जान-पहचान धर्म सिंह के साथ हो गई थी। जान पहचान होने के कारण वह उस पर विश्वास करने लगा था। एक दिन धर्म सिंह ने उसे बताया कि उसके पास 100 रुपये के कई नोट हैं। वह उनके बदले 500 या 2000 रुपये के नोट लेना चाहता है। इसके बदले में वह उसे 100 रुपये के नोट देने के साथ एक लाख 10 हजार रुपये ज्यादा देगा। उसकी बातों पर विश्वास करके उसने 28 जुलाई को धर्म सिंह को रुपये लेकर इस्माईलाबाद बुलाया था। वह अपने मौसेरे भाई हरदीप सिंह पुत्र हुकम सिंह वासी छपरा के साथ दो लाख रुपये लेकर धर्म सिंह से मिलने पहुुंचा था। उसने अपने तथा धर्म सिंह से लिए दो लाख रुपये एक हैंड बैग में डाल लिए। इसके बाद धर्म सिंह ने उसे हिसार रोड बाईपास पर छोड़ने की मांग की। वह उसे अपनी बाइक पर बाईपास की तरफ चल दिया। जैसे ही वह हिसार रोड बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से आए एक स्विफ्ट कार चालक ने उनकी बाइक को रुकवा लिया। जब तक वह कुछ समझता कार से दो लोग नीचे उतरे। उन दोनों लोगों ने उसकी बाइक के पीछे बैठे धर्म सिंह को बाइक से रुपये सहित पकड़ कर गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी धर्म सिंह को पिहोवा से गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।