फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of threatening in the name of Lawrence Bishnoi arrested

Kurukshetra News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening in the name of Lawrence Bishnoi arrested
कुरुक्षेत्र। कॉल करके जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी नरेंद्र उर्फ काला उर्फ मोदी हाल निवासी गोविंद नगर सोनीपत के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई। आरोपी ने अपनी गलती भी कबूल की साथ ही शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है।
विज्ञापन

शिकायत में रवि प्रकाश निवासी न्यू शांति नगर ने बताया था कि चार नवंबर की रात करीब सवा नौ बजे दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से उसके पास कई बार कॉल आई। कॉल उठाने पर आरोपी ने उसे गालियां दी और लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर डराते हुए जान से मारने की धमकी दी। थर्ड गेट पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने आरोपी नरेंद्र उर्फ काला को उसके निवास से काबू कर लिया। उनके मुताबिक आरोपी पर प्रिवेंटिव एक्शन निवारक कार्रवाई लेते हुए उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी बोला, नशे में की कॉल
चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 28 साल के नरेंद्र उर्फ काला का लॉरेंस बिश्नोई के साथ कोई संबंध नहीं है। वह केवल आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और ई-रिक्शा चलाता है। उसके इकलौते बेटे अंकुश की मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर कहीं और रह रही है। उसने शराब के नशे में अपनी पत्नी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया था, मगर एक नंबर गलत होने के कारण कॉल कुरुक्षेत्र में लग गई थी। किसी व्यक्ति की आवाज सुनकर उसे अपनी पत्नी पर शक हुआ, जिस पर उसने नशे में गालियां दी और सलमान खान को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र किया। आरोपी के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed