फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of supplying Doda poppy arrested

Kurukshetra News: डोडा पोस्त सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Accused of supplying Doda poppy arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह 20 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़ी गई कार सवार मां-बेटी की निशानदेही पर पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस सप्लायर नसीम खान हाल निवासी शाहदरा दिल्ली, डोडा मंगवाने के आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी शरीफगढ़ समेत मां-बेटी को पकड़ चुकी है।
एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने लघु चिड़ियाघर पिपली के पास नाकाबंदी कर कार चालक बेटी और उसकी मां को काबू किया था। तलाशी लेने पर उनकी कार से 20 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था। आरोपी मां-बेटी शाहाबाद में कुरुक्षेत्र रोड पर ढाबे की आड़ में नशीला पदार्थ बेचती थी।
विज्ञापन

आरोपी महिलाओं के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। मां-बेटी की निशानदेही पर डोडा पोस्त मंगवाने के आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अमन को गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया था। आगामी जांच करते हुए टीम ने नशीला पदार्थ सप्लायर नसीम खान को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed