फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of supplying arms sent to jail

Kurukshetra News: असलहा सप्लाई करने का आरोपी भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of supplying arms sent to jail
कुरुक्षेत्र। साढ़े तीन महीने पुलिसकर्मी को चोट मारने के मामले में आरोपियों को असलहा सप्लाई करने के आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी अनुभव पुंडीर उर्फ रजा ठाकुर निवासी सलेमपुर पिरोदा कासगंज यूपी को कारागार भेज दिया। सीआईए-दो प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि 15 जुलाई को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग करने का आरोपी राहुल निवासी पटियाला बैंक काॅलोनी अपने एक साथी के साथ इंद्री की तरफ से उमरी आएगा। सूचना पर टीम ने उमरी- इंद्री रोड पर झिंवरहेड़ी गांव के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी थी। थोड़ी देर बाद टीम को बाइक पर दो युवक इंद्री की ओर से आते दिखाई दिए। टीम को सामने देख कर उन्होंने बाइक को वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया था। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने पिस्टल से टीम पर फायर की थी। बाद में पुलिस टीम ने दोनों आरोपी राहुल व दिनेश निवासी शाहाबाद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला था कि असलहा अनुभव पुंडीर से खरीदा था। टीम ने आगामी कार्रवाई में असलाह सप्लाई करने के आरोपी अनुभव पुंडीर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



नाबालिग आरोपी भेजा बाल सुधार गृह
कुरुक्षेत्र। डेढ़ महीना पहले दुकान से सामान चुराने के मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने सेक्टर-पांच में रहने वाले नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया। थाना सदर में 18 सितंबर को दर्ज शिकायत में गौरव सैनी निवासी सेक्टर-पांच ने बताया था कि उसका टेंट का काम है। 18 सितंबर को उसकी दुकान से बाइक पर आए दो युवक पिलर का बेस उठा कर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने 18 सितंबर को आरोपी अकसीत शर्मा को गिरफ्तार करके चोरीशुदा बेस बरामद किया था। आगामी जांच करते हुए पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लिया। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

,

चोरी करने का तीसरा आरोपी भेजा जेल
कुरुक्षेत्र। डेढ़ महीना पहले घर से सामान व जेवर चोरी करने के मामले के तीसरे आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी बिट्टू उर्फ भारत शर्मा उर्फ भरत पंडित हाल निवासी कल्याण नगर को कारागार भेज दिया। आरोपी जिला जेल में ही बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में सन्नी निवासी न्यू मिर्जापुर काॅलोनी ने बताया था कि वह 31 अगस्त से पांच सितंबर तक अपनी मां के इलाज के लिए सोनीपत गया था। घर लौटा तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोर घर से नकदी, सोना-चांदी के जेवर और डीवीआर चुराकर भाग गए थे। मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी साहिल अरोड़ा उर्फ मर्द निवासी कर्ण काॅलोनी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद हुई थी। 23 अक्तूबर को टीम ने दूसरे आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर 500 रुपये बरामद कर दोनों आरोपियों को कारागार भेज दिया था। आगामी जांच में टीम ने तीसरे आरोपी बिट्टू को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।




मारपीट के आरोपी जमानत पर रिहा
कुरुक्षेत्र। तीन सप्ताह पूर्व ममेरे भाइयों पर हमला करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी हरमन उर्फ जोरा, कमलजीत सिंह व गगनदीप सिंह निवासी अरुणाय को जमानत पर रिहा कर दिया। थाना सदर पिहोवा में सात अक्तूबर को दर्ज शिकायत में संजय कुमार हाल निवासी धनीरामपुरा ने बताया था कि वह पांच अक्तूबर को अपने मामा के घर के पास खड़ा था। उसी समय तीन बाइक पर आए नौ-10 युवकों ने उसके ममेरे भाई पर डंडे व गंडासी से हमला कर दिया था। उसने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियाें ने उसे भी हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने 19 अक्तूबर को दिलबाग सिंह निवासी सैंसा को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए आरोपी हरमन, कमलजीत व गगनदीप को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed