{"_id":"670afc8cba8c072a0208a0a4","slug":"accused-of-stealing-jewelery-and-cash-from-house-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-125478-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घर से जेवर व नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घर से जेवर व नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डेढ़ महीना पहले घर से जेवर व सामान चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल अरोड़ा उर्फ मर्द निवासी कर्ण कॉलोनी के कब्जे से चोरीशुदा रुपये में से एक हजार रुपये बरामद हुए। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में सन्नी निवासी न्यू मिर्जापुर काॅलोनी ने बताया था कि वह 31 अगस्त से पांच सितंबर तक अपनी माता के इलाज के लिए सोनीपत गया हुआ था। पांच सितंबर को घर आया तो सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर व नकदी चुरा ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद
मोबाइल चुराने का आरोपी पकड़ा
कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले दुकान से मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय निवासी समाना जिला पटियाला के कब्जे से चोरीशुदा पांच मोबाइल बरामद हुए। थाना लाडवा में 15 सितंबर को दर्ज शिकायत में अंकित बजाज निवासी रादौर जिला यमुनानगर ने बताया था कि बाबैन रोड लाडवा में उसकी मोबाइल की दुकान है। वह 15 सितंबर को अपनी दुकान पर आया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से कई मोबाइल चुराकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी संजय को सन्निहित सरोवर से गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद