फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of stealing from shop caught

Kurukshetra News: दुकान से चोरी करने का आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing from shop caught
कुरुक्षेत्र। तीन दिन पहले दुकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजकुमार उर्फ काला निवासी समाना बाहू के कब्जे से चोरीशुदा सामान जैक व सेल्फ बरामद हुआ। थाना सदर थानेसर में 21 अगस्त को दर्ज शिकायत में नरेश कुमार निवासी बीड़ पिपली ने बताया था कि उसकी किशनपुरा रोड पर कमानी की दुकान है। 21 अगस्त की शाम करीब पांच बजे उसकी दुकान से चोर एक जैक व पास की दुकान से अल्टीनेटर व सेल्फ चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन



चोरी करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। आठ माह पूर्व घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस राकेश उर्फ राजेश निवासी लाखन माजरा समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना कृष्णा गेट में 23 दिसंबर को दर्ज शिकायत में सतिंद्रजीत सिंह निवासी सेक्टर-चार ने बताया था कि वह अपने बेटे के पास नोएडा गया हुआ था। एक-दो जून की रात को चोर उसके घर का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए 22 अगस्त को आरोपी विनोद कुमार उर्फ बोदी व सुनील कुमार को प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने तीसरे आरोपी राकेश को पकड़ कर अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन



शराब के साथ एक धरा
कुरुक्षेत्र। अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दविंद्र कुमार उर्फ डिम्पी निवासी पिहोवा के कब्जे से 15 बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। थाना शहर पिहोवा प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम ने दविंद्र कुमार को उसके मकान से काबू किया। उसके कब्जे से 15 बोतल शराब बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed