फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud worth lakhs in police custody

Kurukshetra News: पुलिस की गिरफ्त में लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी

Tue, 09 Apr 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud worth lakhs in police custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुर्तगाल की जगह आर्मेनिया भेजकर युवक को प्रताड़ित करने और धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरविंद्र सिंह निवासी मंडोर जिला अंबाला ने शिकायतकर्ता को 10 लाख रुपये में पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था।
थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में सुरेंद्र सिंह निवासी लखमड़ी ने बताया था कि आरोपी गुरविंद्र सिंह ने सारे कागजात देखने के बाद पांच लाख रुपये वीजा लगने और बकाया रकम पांच लाख पुर्तगाल पहुंचने पर लेने का आश्वासन दिया था। उसके बाद भी उसने उससे 60 हजार रुपये के साथ कागजात लिए थे। 17 अगस्त को आरोपी ने उसे अंबाला बुलाकर आर्मेनिया की टिकट व वीजा थमा दिया और आर्मेनिया में पुर्तगाल के लिए वीजा व टिकट अपने साथी गौरव से दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

वह 23 अगस्त में आर्मेनिया पहुंच गया, जहां पर गौरव ने उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित उसके सारे रुपये छीन लिए थे। किसी तरह वह वापस अपने घर पहुंचा था। पैसे मांगने पर आरोपी गुरविंद्र सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed