फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of Rs 31.60 lakh in the name of committee arrested

Kurukshetra News: कमेटी के नाम पर 31.60 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 31.60 lakh in the name of committee arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/लाडवा। कमेटी के नाम पर 31.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले के पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र कुमार निवासी मेहरा ने शिकायतकर्ता को कमेटी में मोटा मुनाफा देने का लालच दिया था। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में कपिल गर्ग निवासी लाडवा ने बताया था कि वह रियल एस्टेट व प्रॉपर्टी एडवाइजर का काम करता है। आरोपी राजेंद्र व रणजीत सिंह ने उसे कमेटी में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने की पेशकश की थी। आरोपियों ने उसका पूरा पैसा भी सुरक्षित रहने का आश्वासन दिया था। उनके साथ मिलकर वह कमेटी डालता रहा। कुछ दिन बाद उसका भुगतान कम और देर से आया तो उसने अपना हिस्सा वापस करने की मांग रखी, मगर आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया था। आरोपियों के उसके साथ करीब 31.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed